केंद्र की ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के विरोध में भारत बंद के आह्वान का असर बहुत कम देखने को मिल रहा है। बंद की सूचना मिलने के बाद सरकार भी सतर्क हो गई है। इसी बीच आज भारतीय सेना ने भर्ती का एक नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए जारी इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, जुलाई में रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
भर्ती में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट JOININDIANARMY.NIC.IN पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
इन पदों के लिए होगी रैली -:
अग्निवीर जनरल ड्यूटी
अग्निवीर तकनीकी
अग्निवीर तकनीकी (विमानन/गोला-बारूद परीक्षक)
अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी
अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास
अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास के लिए आयोजित की जा रही है।
क्या है जरूरी योग्यताएं
जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवारों के पास में 45 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। अग्निवीर तकनीकी (विमानन/गोला-बारूद परीक्षक) के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट में 50 फीसदी अंकों के साथ में 12वीं पास। क्लर्क/ स्टोरकीपर पदों के लिए 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास की योग्यता। अंग्रेजी और गणित में 50 फीसदी अंक जरूरी। ट्रेड्समैन के लिए 10वीं और 8वीं पास उम्मीदवारों की अलग-अलग भर्ती होगी। आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।
भारतीय वायु सेना ने जारी किये योजना के डिटेल्स
भारतीय वायु सेना ने रविवार को अग्निपथ भर्ती योजना की डिटेल्स जारी की। इसके तहत आयु सीमा 17.5 साल से 21 साल रखी गई है। अग्निवीरों को पहले साल 30 हजार, दूसरे साल 33 हजार, तीसरे साल 36 हजार 500 और चौथे साल 40 हजार रुपये प्रति महीने सैलरी दी जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





