Loading...

अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

PARUL • 29 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में भुंतर क्षेत्र के गड़सा नाला में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था पाया गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान 55 देवराज निवासी आशनी पोस्ट ऑफिस शियाह तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि जब लोगों ने देवराज को अचेत अवस्था में देखा तो वह उसे उपचार के लिए भुंतर के साथ लगते तेगुबेहड़ ले गए। लेकिन देवराज की गंभीर हालत के कारण उसे जिला अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर कर दिया गया।

जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।