Loading...

अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, घायल

PARUL • 14 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में भराड़ी थाना क्षेत्र के भटेड़ पुल के पास एक अज्ञात वाहन से राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अरविंदर निवासी गांव लढेर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अरविंदर सुबह पैदल दधोल चौक की तरफ जा रहा था। भटेड़ पुल के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे के समय मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। वह जैसे-तैसे दधोल चौक पर पहुंचा, जहां से स्थानीय लोगों ने भराड़ी अस्पताल पहुंचाया।

जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हमीरपुर रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि की है।