Loading...

अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल

PARUL • 29 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में घुमारवीं क्षेत्र के अबढानी घाट के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान 43 वर्षीय प्रदीप कुमार निवासी चकराणा के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार मानसिक तौर पर अस्वस्थ रहता है। वह घर से निकल गया था। इस दौरान जब वह घुमारवीं के डीएवी स्कूल के पास अबढानी घाट पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन घायल की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते चिकित्सकों ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एम्स में घायल का उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि घायल प्रदीप कुमार को टांग, सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी कर्म सिंह ने मामले की पुष्टि की है।