Loading...

अनियंत्रित कार ने राहगीर को मारी टक्कर, घायल

PARUL • 29 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में चंबा-करियां मार्ग पर मुगला के पास एक अनियंत्रित कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की पहचान विश्वनाथ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ दुकान से सामान लेकर सड़क से पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। उसी दौरान सामने से अचानक एक अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।