लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा कर ढांक में गिरी बाइक, चालक घायल

PARUL | 3 सितंबर 2023 at 11:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

जिला चंबा में एक सड़क हादसा सामने आया है जहां बनीखेत-भलेई मार्ग पर चोहड़ा डैम के पास चालक बाइक से संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क के किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक की पहचान 52 वर्षीय राज कुमार गांव सुजल जवाली, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक चालक राज कुमार राजकीय उच्च पाठशाला सदरूणी में प्रधानाचार्य हैं। राज कुमार स्कूल से छुट्टी होने पर अपने घर की ओर जा रहे थे कि अचानक बाइक से संतुलन खो बैठे और बाइक सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई। क्रैश बैरियर से टकराने के बाद राज कुमार ढांक में जा गिरा और पेड़ में फंस गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस हादसे को देखते ही घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग और एनएचपीसी के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति को ढांक से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में पहुंचाया। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

अस्पताल में पुनीत पराशर चिकित्सक ने बताया कि घायल के रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। इस कारण वे चल पाने में असमर्थ हैं। इस वजह से उन्हें टांडा के लिए रेफर किया गया है। बता दें कि अनिल भारद्वाज एसडीएम डलहौजी सहित जगवीर सिंह एसएचओ डलहौजी ने मौके पर पहुंचकर और घटना का जायजा लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]