अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी बाइक, चालक की मौत

सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव

HNN/सोलन

जिला सोलन में बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर चौकीवाला के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी और हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय परिवंद्र सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी कंगनवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवंद्र सिंह देर रात करीब 11:30 बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान जब वह चौकीवाल में पुलिया के पास पहुंचा तो अचानक बाइक से संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। इसी दौरान कंपनी से एक कामगार चौकीवाल की ओर आ रहा था। उसने उसे देखा तो पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को खड्ड से बाहर निकाला और तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी फिरोज खान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।