Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, चालक घायल

PARUL • 1 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के लाड़ाघाट से एक सड़क हादसा पेश आया है जहां एक सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। हादसे में ट्रक चालक हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक सीमेंट लेकर बागा से कुनिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह ट्रक लाड़ाघाट के पास पहुंचा तो चालक अचानक ट्रक से संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। गनीमत रही कि चालक समय रहते ट्रक से कूद गया। हालांकि हादसे में चालक घायल हुआ है।

हादसे की सुचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान द्वारा की गई है।

उन्होंने बताया कि ट्रक को भारी नुकसान हुआ है, साथ ही ट्रक में भरी सीमेंट की अधिकतर बोरियां बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि मामले में कार्यवाही की जा रही है।

Related Topics: