Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी सरकारी डिपो का राशन ले जा रही जीप, चालक की मौत

Ankita • 8 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में दुनाली-बतोट मार्ग पर एक जीप के खाई में गिरने से चालक की जान चली गई है। मृतक की पहचान याकूब (24) पुत्र गुलाम निवासी पल्यूर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके उपरांत शव परिजनों के सौंप दिया। वहीं दुर्घटना होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, याकूब सरकारी डिपो का राशन लेकर बतोट की तरफ जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह खद्दल के पास पहुंचा तो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही भरमौर थाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गाड़ी में सवार चालक का शव खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।