HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के ठियोग उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। इसके अलावा 2 जख्मी हुआ है।
मृतकों की पहचान अर्चना (28) पुत्री दिवाकर दत्त और अंकिता (34) पत्नी अशोक निवासी खनेवली ग्राम पंचायत बासा के रूप में हुई है। जबकि अशोक (34) और शकुंतला (55) घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, कार (CH-03-3545) में चार लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इनमें तीन एक ही परिवार के थे। इस दौरान खनेवली नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं। घायलों में मां व बेटा शामिल हैं जिन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





