लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, चालक की मौत

PARUL | 22 नवंबर 2023 at 10:39 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

जिला चंबा के उपमंडल चुराह में आने वाले तरेला-मंगली मार्ग पर एक हादसा पेश आया है, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय पुन्नू राम पुत्र महेश गांव ग्रवांण ग्राम पंचायत मंगली डाकघर भौडास तहसील चुराह के रूप हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुन्नू राम बीते कल दोपहर करीब 2:00 बजे मंगली से तरेला की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बौंदेड़ी नामक स्थान पर पहुंचते ही वह वाहन से संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पुन्नू राम गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं बाइक गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। जहां पर घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया। लेकिन वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया।

एसपी चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]