अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/चंबा
जिला चंबा के सलूणी-तेलका मार्ग पर एक सड़क हादसा पेश आया है जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने कुछ ही दिन पहले यह कार खरीदी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलूणी-तेलका मार्ग पर धनून कैमली के पास वाहन चालक अचानक ही कार से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर करीब 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इसी दौरान चालक समेत एक अन्य सवार ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
हादसे में दोनों व्यक्ति घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बता दें कि हादसे को लेकर पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।