अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, दो घायल
HNN/चंबा
जिला चंबा में चुराह के जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान अनीश पुत्र सराज निवासी मंजीर और नावेद अली पुत्र रसीद मोहम्मद निवासी मंजीर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति जीप में सवार होकर शिकारी मोड़ से निकले। इस दौरान जब वह जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास पहुंचे तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों जीप सवार घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया।
जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर नावेद अली की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।