अनियंत्रित होकर खाई में गिरी टैक्सी, दो घायल
HNN/चंबा
जिला चंबा में नकरोड़-सुखधार मार्ग पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक टैक्सी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में टैक्सी सवार दो लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान संजय कुमार पुत्र केसरू राम निवासी गांव गवाड़ा डाकघर नकरोड़ और टेक चंद पुत्र बिशन दास निवासी गांव भटवानी डाकघर सडोट के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति टैक्सी में सवार होकर हिमगिरी से नकरोड़ की तरफ जा रहे थे।
इस दौरान जब वह सुखधार के पास पहुंचे तो चालक वाहन से संतुलन को बैठा और टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों टैक्सी सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तीसा ले गए।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक संजय कुमार ने टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे घायल को अस्पताल में ही भर्ती किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटा रही है।