Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, 2 की मौत, एक जख्मी

By Ankita Published: 11 Mar 2024, 12:21 PM | Updated: 11 Mar 2024, 12:24 PM 1 min read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हड़सर से आगे दराटी पुल के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक बोलेरो गाड़ी के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति जख्मी हुआ है।

मृतकों की पहचान गाड़ी चालक राकेश कुमार पुत्र वद्री राम व अशनी कुमार पुत्र बहमी राम गांव हड़सर, तहसील भरमौर के रूप के हुई है। वहीं अनिल कुमार निवासी गांव सेरी के घायल हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 3 लोग गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान हड़सर से आगे दराटी पुल के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए।

घटना के बाद सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने राकेश और अशनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अनिल उपचाराधीन है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

Tags: