Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत

PARUL • 9 May 2024 • 1 Min Read

HNN/लाहौल-स्पीति

जिला लाहौल-स्पीति के मनाली-लेह मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक आनी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिप्पर मनाली से दारचा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस को हादसे की सूचना आज सुबह मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही हादसे की सूचना परिजनों का दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी केलांग मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।