Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, दूसरा जख्मी

PARUL • 12 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में बनलगी से सुबाथू की ओर जाने वाली सड़क पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां कुठाड़ के नजदीक एक निजी आई-10 कार स्यारठ खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है।

मृतक की पहचान रजत शर्मा (27) निवासी गांव कोटी डाकखाना पट्टा बरावरी के रूप में हुई है। घायल की पहचान वैभव शर्मा निवासी गांव बागी, डाकखाना पीपलू घाट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन तथा घायल वैभव को चंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार कुठाड़ की ओर से सुबाथू की तरफ जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर स्यारठ खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही कुठाड़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद शव को रस्सियों की सहायता से खाई से निकाला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन तथा घायल वैभव को चंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।