लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, 3 की मौत, 2 जख्मी

Ankita | 6 अगस्त 2023 at 10:34 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ लाहौल-स्पीति

जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल के अंतर्गत लिंगटी संपर्क मार्ग के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य जख्मी हुए है।

मृतकों की पहचान चालक टाशी छेरिंग पुत्र लोबजंग निवासी लालुंग तहसील स्पीति, धर्म सिंह पुत्र नाथी सिंह चावाला डाकघर पुरोला जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड और लक्षण गरथी पुत्र कुल बहादुर गांव कालामाटी जिला सलयान नेपाल के रूप में हुई है। इसके अलावा घायलों में देविंद्र रावत निवासी नेपाल और रघुवीर पुत्र ध्यान सिंह गांव मखाना, डाकघर परिला जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड शामिल है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग ऑल्टो कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह लिंगटी संपर्क मार्ग के पास पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके अलावा इस हादसे में 2 अन्य जख्मी बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी काजा रोहित मृगपुरी ने हादसे की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]