अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, 5 की मौत, अन्य लापता
HNN/ चंबा
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला चंबा जिले में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास का है, यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग बोलेरो गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वाहन तरवाई पुल के पास पहुंचा तो अचानक ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा जिस कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग लापता बताये जा रहे है। एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने खबर की पुष्टि की है।