अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 4 महिलाओं सहित ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत
HNN/ मंडी
हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। मंडी जिला में करसोग के अलसिंडी में आज फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बता दें मंडी-शिमला मार्ग पर एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में चार महिलाओं और ड्राइवर की जान चली गई है। इसके अलावा 6 लोग जख्मी हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, महिला मंडल की सदस्य टाटा सूमो में सवार होकर कहीं जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह अलसिंडी में पहुंची तो अचानक ही चालक वाहन से सतुंलन खो बैठा, जिस कारण गाड़ी नीचे खाई में लुढ़कते हुए नाले में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य सवार घायल हुए हैं।