Loading...

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, सभी सवारियां……

By Ankita Published: 9 Jan 2024, 10:44 AM | Updated: 9 Jan 2024, 10:44 AM 1 min read

HNN/ चंबा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के दायरे में आने वाले सेचू-चसग मार्ग का है, यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वहीं पुलिस भी हादसे के कारणों की जाँच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, 6 लोग सूमो टैक्सी एचपी-01के-3665 में सवार होकर कहीं जा रहे थे। गाड़ी चालक निल कुमार पुत्र देवी चंद गांव चस्क डाकघर सेचूनाला तहसील चला रहा था। इस दौरान कुठ नामक स्थान पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोग जख्मी हो गए।

घटना के बाद सभी को किलाड़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को किलाड़ सिविल अस्पताल से कुल्लू रेफर किया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।