अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरी पिकअप, 2 लोगों की मौत

By PARUL Published: 22 Sep 2023, 2:59 PM | Updated: 22 Sep 2023, 2:59 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा से एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र मान सिंह और 32 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र रौनकी निवासी दोनों गांव थल्ली उपतहसील धरवाला जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप (HP 73A-4245) गुराड़ से राख की ओर जा रही थी। इसी दौरान जब पिकअप रैन पानी के पास पहुंची तो चालक अचानक पिकअप से संतुलन खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित गहरे नाले में गिर गई। जब स्थानीय लोगों को इस हादसे के बारे में पता चला तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को सुचना दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जब पिकअप में सवार लोगों को बाहर निकाला गया तो दोनों को मृत पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। मामले की पुष्टि सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।