अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरी जिप्सी, एक की गई जान, 2 लापता

By Ankita Published: 23 Jun 2023, 10:36 AM | Updated: 23 Jun 2023, 10:36 AM 1 min read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के किलाड़-सेचू हिलुटवान मार्ग पर एक जिप्सी गहरे नाले जा गिरी। जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं अन्य 2 लोग लापता हो गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस की टीम अन्य 2 व्यक्तियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, तीन व्यक्ति एक जिप्सी (HP 52B 2034) में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह सेचु पुल के नजदीक पहुंचे तो अचानक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिस कारण जिप्सी अनियंत्रित होकर 100 फ़ीट गहरे सेचु नाले में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अन्य 2 लोग लापता हो गए है। पुलिस दोनों व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुईं है।