अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, दो की मौत, 1 घायल
HNN/चंबा
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला चंबा का है, यहां नकरोड-हिमगिरि मार्ग पर बैरा स्यूल के पास एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन लोग कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान जब वह नकरोड-हिमगिरि मार्ग पर बैरा स्यूल के पास पहुंचे तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।