Loading...

अनियंत्रित होकर पंडोह डैम में गिरा ट्रक, 3 लोग……

Ankita • 16 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के पंडोह डैम के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पंडोह डैम में गिर गया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

वहीं घायल ट्रक चालक का जोनल हॉस्पिटल मंडी में उपचार चल रहा है। घायल चालक की पहचान बिलासपुर के साई ब्राह्मणा निवासी 38 वर्षीय चालक चिंत राम के रूप में हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक (HP 24C 3513) कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहा था। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पंडोह डैम में जा गिरा। हादसे के समय ट्रक में तीन लोग सवार थे जिसमें से दो ने कूदकर अपनी जान बचाई जबकि चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे की पुष्टि एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने की है।