अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई कार, हादसे में….

कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल

HNN/चंबा

जिला चंबा में चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी के पास एक हादसा पेश आया है। यहां डिजायर कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि पहाड़ी से टकराकर गाड़ी को क्षति पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार तीसा से चंबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान कियाणी के पास चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई।

हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। हादसे को लेकर पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है।