Loading...

अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराया रेत से भरा टिप्पर, चालक….

PARUL • 24 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में भराड़ी थाना के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाइवे एक हादसा पेश आया है। यहां दधोल के पास रेत से भरा टिप्पर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में टिप्पर चालक अजय शर्मा घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिप्पर चालक अजय शर्मा रेत से भरे टिप्पर को घुमारवीं लेकर जा रहा था।

इस दौरान जब वह दधोल के पास पहुंचा तो वहां स्कूटी चालक को बचाते हुए उसने ब्रेक लगाई और टिप्पर अनियंत्रित हो गया। इस बीच आवारा पशु भी सड़क के बीच आ गया। जिससे कि चालक टिप्पर को काबू न कर पाया और सड़क की एक तरफ पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में चालक घायल हो गया।

वहीं टिप्पर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए नजदीक क्लीनिक ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: