ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत होने के बाद पेश आया हादसा
HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में हादसा पेश आया है, जहां जुखाला क्षेत्र में घ्याना पुल से एचआरटीसी की बस नीचे खड्ड में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
घटना दोपहर 12:00 के आसपास की बताई जा रही है। जोरदार टक्कर के बाद एचआरटीसी की बस पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में दर्जनभर यात्रियों को चोटें आई हैं।
एबुलेंस के माध्यम से घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जबकि तीन गंभीर घायलों को एम्स में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची है और हादसे की जांच में जुटी है।
