अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकाराई बाइक, दो घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना के सुपर हाईवे ऊना से एक सड़क हादसा सामने आया है जहां कलखर वाया जाहू मार्ग पर कांगुघट्टी के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान पूर्ण राम पुत्र वेद राम उत्तर प्रदेश व दिनेश कुमार पुत्र रतन लाल गांव भगेटू डाकघर बम्म, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पूर्ण राम और दिनेश कुमार जाहू से सुलगवान की ओर जा रहे थे। जिस दौरान जब वह कांगुघट्टी गांव के पास पहुंचे तो चालक अचानक स्कूटी से संतुलन खो बैठा और स्कूटी अनियंत्रित होकर रेलिंग व नाली से टकराकर पलट गई। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने जाहू पुलिस चौकी को इसकी जानकारी दी।
जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए भोरंज सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश कुमार को घर भेज दिया गया। तो वहीं पूर्ण राम को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी अजेयब सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बतया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी।