Loading...

अनियंत्रित होकर शालवी नदी में गिरी ऑल्टो कार, चालक की मौत

PARUL • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

नेरवा-पांवटा मार्ग पर झमराड़ी बैरियर के समीप एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नेरवा के रमदाड़ा निवासी 42 वर्षीय भोप सिंह पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार (एचपी 08ए 6259) नेरवा से फेडीजपुल की तरफ जा रही थी।

इस दौरान बथाल नामक स्थान पर चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर शालवी नदी में जा गिरी। हादसे में कार में सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरवा अस्पताल भेजा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस ने नेरवा थाना में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की राशि फोरी राहत के तौर पर प्रदान की है। एसडीपीओ चौपाल सुशांत शर्माने मामले की पुष्टि की है।