Loading...

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी ऑल्टो कार, सभी सुरक्षित

PARUL • 4 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला जिला बिलासपुर का है। जहां डंगार कस्बे के नजदीक एक ऑल्टो कार सड़क किनारे पलट गई। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसर, तीन लोग कार में सवार होकर हमीरपुर से शिमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह डंगार कस्बे के पास पहुंचे तो अचानक ही स्टेयरिंग जाम हो गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के दौरान कार में चालक के अलावा दो महिलाएं सवार थी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ। कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।