अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरे दो बाइक सवार, घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना तलाई क्षेत्र के अंतर्गत तांबड़ी गांव में एक हादसा पेश आया है। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं।
घायलों की पहचान अश्वनी कुमार और कमल देव निवासी कुटबांगड़ डाकघर कोसरियां तहसील झंडूता के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक सवार होकर कहीं जा रहे थे।
इसी दौरान तांबड़ी गांव के पास बाइक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की।