अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत, दूसरा जख्मी
HNN/ चंबा
जिला चंबा के धारगला-बरोटी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, ट्रैक्टर पर सवार दूसरे व्यक्ति को मामूली चोट आई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है।
मृतक की पहचान विशाल (26) पुत्र चतरो राम निवासी गांव फगडोटू डाकघर सिंगाधार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, विशाल आज सोमवार सुबह ट्रैक्टर लेकर बरोटी मार्ग पर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह बरोटी के पास पहुंचा तो अचानक वह ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई है जबकि दूसरा जख्मी हुआ है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।