अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रक, एक राहगीर की मौत, 2 जख्मी

By Ankita Published: 24 Sep 2023, 12:12 PM | Updated: 24 Sep 2023, 12:12 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में कालका शिमला नेशनल हाइवे- 5 पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां धर्मपुर-सुबाथू चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हुए है।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक कालका से सोलन की तरफ आ रहा था। इस दौरान धर्मपुर-सुबाथू चौक पर पहुँचते ही ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। जिसकी चपेट में तीन राहगीर आ गए। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: