Loading...

अनियंत्रित होकर पलटा लोहे के एंगल से लदा ट्रक, फोरलेन पर लगा लंबा जाम

Ankita • 30 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। आज नया मामला जिला बिलासपुर में कीरतपुर-नेरचोक फोरलेन के जकातखाना नामक स्थान पर का है, यहां लोहे के एंगल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। परंतु ट्रक पलटने से फोरलेन बाधित हो गया है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लोहे के एंगल से लदा एक ट्रक कहीं जा रहा था। इस दौरान अचानक ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हादसे में चालक भी बिलकुल सुरक्षित है। ट्रक पलटने से फोरलेन पर काफी लंबा जाम लग गया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालकों को पुराने एनएच- 205 चंडीगढ़-मनाली से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। करीब 8 घंटे बाद एनएचएआई की मशीनरी की मदद से यातायात सुचारु हो पाया।