Loading...

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी स्कॉरपियो गाड़ी, चालक घायल

PARUL • 31 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में कालका-शिमला एनएच पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां सीआरपीएफ गेट के पास एक स्कॉरपियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक घायल हुआ है। घायल की पहचान अनिल गर्ग निवासी भोजनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल गर्ग गाड़ी में सवार होकर धर्मपुर से परवाणू की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह एनएच पर सीआरपीएफ गेट के पास पहुंचा तो अचानक ही वाहन से संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और एनएच के ठीक नीचे घरटी संपर्क मार्ग तक पहुंच गई।

हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस बाबत सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए सोलन अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।