अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के तलाई में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां मरूडा गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान लकेश (42) उर्फ लक्की निवासी वार्ड नंबर 4 नगर पंचायत तलाई जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लकेश ट्रैक्टर में मरूड़ा गांव में सामान छोड़ने गया था। इस दौरान जब वह वहां से वापिस आया तो कच्ची सड़क पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। जिससे लकेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।