अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे पलटा ईंटों से भरा टिप्पर, चालक घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/चंबा
जिला चंबा में भरमौर-पठानकोट हाइवे पर तलगूट में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां ईंटों से भरा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे पलट गया। हादसे में टिप्पर चालक घायल हुआ है। घायल चालक की पहचान राज कुमार निवासी पुखरी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज कुमार ईंटों से भरा टिप्पर लेकर पठानकोट से चंबा की ओर आ रहा थे। इसी दौरान जब वह तलगूट के पास पहुंचा तो अचानक ही वाहन से संतुलन खो बैठा और टिप्पर अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे जा गिरा और पेड़ के सहारे फंस गया।
हादसे में चालक की टांग में चोट आई है। जिसके बाद उसे किसी अन्य वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे क्सरे करवाने की सलाह दी गई है।