लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनियमितताएं पाए जाने पर बसों के चालान, वसूला छह लाख रूपए जुर्माना

SAPNA THAKUR | 25 दिसंबर 2022 at 3:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला मंडी में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा गश्त के दौरान विभिन्न बसों के संचालन में अनियमितताएं पाए जाने पर एक ही रात में छह लाख रूपए का जुर्माना वसूला गया है। आरटीओ मंडी पंकज शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर संचालित की जा रही वॉल्वो बसों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं जो नियमों के विरूद्ध संचालित की जा रही थी।

इस पर कार्यवाही करते हुए पंडोह के समीप गत रात्रि नाका लगाया गया। इस दौरान पाया गया कि बहुत सी बसों के टैक्स एवं कम्पोजिट फ़ीस जमा नहीं हुए थे जबकि प्रदूषण जांच की प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई थी। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, वैध परमिट मे अनियमितता और कई अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जांच में वॉल्वो, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस व अन्य़ वाहनों की पड़ताल की गई। इस दौरान लगभग छह लाख रूपए के चालान किए गए। इन सभी वाहनों को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट भी किया गया है। उन्होंने वाहन मालिकों से अनुरोध किया है कि वे बस संचालन संबंधी सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा आवश्यक दस्तावेज पूरे करते हुए ही वाहनो का संचालन करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]