Loading...

NDPS / चौहड़ा डैम के पास वाहन से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Mins Ago • 1 Min Read

NDPS / चम्बा जिले के खैरी क्षेत्र में चौहड़ा डैम के पास एसआईयू की टीम ने एक वाहन की तलाशी के दौरान 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने वाहन में सवार 23 वर्षीय युवक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। मादक पदार्थ के साथ वाहन को भी जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

चम्बा

जानकारी के अनुसार, एसआईयू चम्बा की टीम ने चम्बा-खैरी मार्ग पर चौहड़ा डैम के निकट नाकाबंदी की थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार युवक के कब्जे से 8.59 ग्राम चिट्टा मिला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल ठाकुर उम्र 23 वर्ष, निवासी गांव द्रबला, जिला चम्बा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर यह पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया था। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Related Topics: •