अपना बूथ सबसे मजबूत करने में जुट गए हैं भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता- रावत
HNN/ नाहन
सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि आज बूथ नंबर 47 सागंना, बूथ नंबर 48 गाता मंडवाच में गांव चलो अभियान के तहत दर्जनों लाभार्थियों से संपर्क किया।

इस संपर्क अभियान में रेणुका विधानसभा के विस्तारक अजय भैंलटा, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, भाजपा एसटी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष तीखू राम शर्मा, भाजपा एसटी मोर्चा मंडल सचिव गुमान सिंह शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला सचिव अनिल ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राकेश सागंटा के अतिरिक्त और भी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इन सभी नेताओं ने आज ग्राम पंचायत सागंना एवं ग्राम पंचायत सत्ताहन का दौरा किया। इस दौरे के दौरान इन्होंने लाभार्थियों से संपर्क किया और उनके साथ केंद्र सरकार की योजनाएं सांझा की। इन नेताओं ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।
इन नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को 10 बड़ी गारंटी दी थी जिसमें से आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है जिससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस दौरे में इन नेताओं ने संकल्प पत्र के लिए लोगों से सुझाव भी लिए जिनको सुझाव पेटी में डाला गया।