Loading...

अपने ही ट्रक के टायर के नीचे दबकर चालक की हुई मौत

PARUL • 7 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के गरामोड़ा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां एक व्यक्ति की अपने ही ट्रक के टायर के नीचे दबकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र रामपाल गांव दाड़ी-बाड़ी डाकघर मातला तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक बरमाणा से क्लिंकर लेकर पंजाब जा रहा था। इसी दौरान उसने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ा के पास ट्रक को किनारे खड़ा किया और खुद नीचे उतर कर ट्रक के आगे खड़ा हो गया। इतने में ट्रक आगे की ओर चल पड़ा और चालक ट्रक के टायर के नीचे दब गया।

जब मार्ग से गुज़र रहे लोगों ने यह हादसा देखा तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इसकी सुचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसला ने की है। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर ट्रक को खड़ा किया गया था, वहां हल्की उतराई थी।

Related Topics: