अपने ही दोस्त की पीठ पर चाकू से वार करने वाले आरोपी को मिला 4 दिन का पुलिस रिमांड
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर के सदर थाना के तहत नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर में कमरे के किराए को लेकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पीठ पर चाकू से वार करने वाले आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 28 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी की पहचान विश्व परमार निवासी टौणीदेवी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्त प्रतापनगर में एक किराए के कमरे में साथ रहते थे। इसी दौरान दोनों के बीच कमरे के किराए को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते ही झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट करने लगे और तभी विश्व परमार ने सुरेंद्र शर्मा निवासी थुरल कांगड़ा की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में सुरेंद्र शर्मा घायल हो गया। जिसके बाद सुरेंद्र शर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसे बीते कल अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 28 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।