लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 255 लोगों की गई जान

SAPNA THAKUR | 22 जून 2022 at 11:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दुनिया के कई देशों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे अफगानिस्तान में भारी तबाही हुई है। यहाँ 6.1 तीव्रता से आये भूकंप के झटकों ने 255 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। वहीं 500 के करीब लोग जख्मी हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर की गहराई में था।

ये भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, क्वेटा में भी लोगों को झटके महसूस हुए। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक, अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]