HNN/ संगड़ाह
पिछले कईं वर्षो से पुलिस थाना क्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार में रह रहे उत्तराखंड के विकासनगर निवासी अफजाल अहमद के बैंक खाते के मुद्दे पर शुक्रवार को स्थानीय व्यापार मंडल के सहयोग से हिंदू जागरण मंच ने विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार 15 दिनो के भीतर ही करीब 71 ट्रांजेक्शन होने के बाद बैंक ने संदिग्ध खाते को सील कर दिया है। इस मामले से भड़के हिंदू जागरण मंच, स्थानीय व्यापार मंडल व कुछ अन्य संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अफजाल पर गलत लेनदेन मे शामिल होने का संदेह जताते हुए राष्ट्रध्वज के साथ हरिपुरधार मे प्रदर्शन किया।
उक्त संगठनों ने इस मामले मे कार्यवाही तथा उक्त शख्स की दुकान बंद करवाने के लिए प्रशासन को मौखिख अल्टीमेटम दे दिया है। शुक्रवार बाद दोपहर यहां तनाव की स्थिती रही तथा डीएसपी संगड़ाह द्वारा प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक किए जाने के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार अफजाल ने 15 फरवरी 2022 को ही हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की हरिपुरधार शाखा में अपना खाता खोला था तथा उनके खाते में 1 लाख 50 हजार से ज्यादा राशि जमा हुई है और बैंक सूत्रों के अनुसार 15 दिनो में 1 लाख 38 हजार 72 रुपए की राशि अन्य खातों में ट्रांसफर की गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने इस बारे में गुरुवार को भी नायब तहसीलदार हरिपुरधार को एक ज्ञापन दिया गया था, हालांकि प्रशासन शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद हरकत मे दिखा। ग्रामीण बैंक की हरिपुरधार शाखा के प्रबंधक अनुराग ने बताया कि, अफजाल अहमद ने 15 फरवरी को उनके बैंक में खाता खोला था तथा नियमानुसार वह इस मामले मे ज्यादा अधिकारिक जानकारी नही दे सकते। उधर, खाताधारक अफजाल अहमद ने खुद ही पुलिस को एक शिकायत लिखी और जसपाल सिंह नामक शख्स द्वारा धोखे से यह खाता खुलवाने व चलाने की बात कही।
उक्त पत्र की प्रति स्थानीय मीडिया कर्मियों व खुफिया विभाग को भी मिल चुकी है। एसडीएम संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी ने कहा कि, प्रदर्शन के दौरान हरिपुरधार में कानून व्यवस्था देखने के लिए नायब तहसीलदार व पुलिस कर्मी पहले ही मौजूद थे तथा कुछ समय बाद डीएसपी संगड़ाह भी वहां पंहुच गए हैं। डीएसपी संगड़ाह शक्ति ने कहा कि, प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि, अफजाल के खाते मे पाकिस्तान से कोई लेन-देन नही हुआ और इस बारे अफवाह फैलाने वालों का पता लगाया जा रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





