लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब इतने जुलाई तक श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे मणिमहेश यात्रा, लगी रोक

PRIYANKA THAKUR | 10 जुलाई 2022 at 5:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

प्रशासन ने एक बार फिर मणिमहेश यात्रा पर 13 जुलाई तक रोक लगा दी है। बता दें कि जिला चंबा में भारी बारिश के चलते कई संपर्क मार्ग बंद पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं भारी बारिश के चलते मणिमहेश के बीच धन्छौ पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

ऐसे में खराब मौसम के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 13 जुलाई तक मणिमहेश जाने पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने उन श्रद्धालुओं जो यात्रा पर निकल चुके हैं उनसे अपील की है कि वह जहां भी है सुरक्षित स्थान पर रहे, आगे ना जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग केंद्र ने 4 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। गौरतलब है कि अधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा दो अगस्त को शुरू होनी है, लेकिन पंजाब सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु जुलाई में ही यात्रा पर जाना शुरू कर देते हैं। इन दिनों काफी संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा पर प्रस्थान कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]