लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब एचआरटीसी बसों में सामान ले जाने के लिए परिचालकों को देना होगा बिल

Ankita | 8 नवंबर 2023 at 1:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लगेज पॉलिसी के तहत बसों में बिना बिल के सामान ले जाने पर लगी रोक

HNN/ शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अब लगेज पॉलिसी के तहत सामान ले जाने के लिए परिचालकों को सामान का बिल देना होगा। बता दें 50,000 से अधिक कीमत के सामान के साथ ई-वे बिल देना अनिवार्य होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

निगम प्रबंधन ने साफ किया है कि बिना जरूरी औपचारिकताओं के यदि सामान भेजता है और आबकारी विभाग की टीमें सामान जब्त कर लेती हैं तो निगम की जिम्मेवारी नहीं होगी। त्योहारी सीजन के चलते बड़ी संख्या में लोग निगम की बसों में सामान भेज रहे हैं।

निगम प्रबंधन ने आय में बढ़ोतरी के लिए लगेज पाॅलिसी लागू की है। योजना लागू होने के बाद निगम की मासिक आय करीब एक करोड़ रुपए तक बढ़ गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]