लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब रविवार को भी खुला रहेगा बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध

PRIYANKA THAKUR | 18 जनवरी 2022 at 2:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कुछ बंदिशें लगाई है, ताकि इस महामारी को ज्यादा आगे फैलने से रोका जा सके। इसी के चलते प्रदेश के 12 जिलों में रविवार को जहां बाजारों को बंद रखने का फैसला लिया गया है, तो वहीं अब बाबा बालक नाथ बाजार रविवार को खुला रहेगा।

जानकारी के अनुसार बाबा बालक नाथ मंदिर में अधिकतर श्रद्धालु शनिवार और रविवार को ही आते हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर और बाजार खुला रखने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि इस दौरान लंगर पर प्रतिबंध रहेगा और लोगों को कोविड-19 नियम के तहत बाबा के दर्शन करवाए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]