अब हिमानी चामुंडा माता मंदिर की यात्रा रात में भी कर सकेंगे श्रद्धालु
HNN/ कांगड़ा
हिमानी चामुंडा को जाने वाला रास्ता अब सोलर लाइटों से जगमगा उठा है। बता दें लाइट के लगने से अब मंदिर को जाने वाले श्रद्धालु रात में भी सफर कर सकते हैं। रात में मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
हिमानी चामुंडा के रास्ते में 101 सोलर लाइट लगाई जा रही हैं। 80 लाइटें लग चुकी हैं। यह लाइटें इंसाफ संस्था पालमपुर के माध्यम से जनमय सहयोग से लगी हैं। इसमें जिला उपायुक्त ने मंजूरी दी थी।
मार्च से 15 अक्तूबर तक खुलने वाले माता के मंदिर के लिए गर्मी के मौसम में कई लोग रात को ही मंदिर के लिए सफर शुरू करते थे, लेकिन पहाड़ी और जंगली रास्ता होने के कारण रास्ते में कोई भी हादसा हो सकता था।
खास कर जंगली जानवरों का भय बना रहता है। इससे कई बार लोग आधे रास्ते में भी डेरा डाल देते हैं। अब इन सोलर लाइटों के लगने से मंदिर का पूरा रास्ता जगमगा उठा है। इससे लोग मंदिर का कभी भी सफर कर सकते हैं। मंदिर को जाने वाले लोग सुबह या शाम को ही रुख करते हैं।