अमेरिका में रह रहे एक हिमाचली युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
HNN/चंबा
अमेरिका में रह रहे एक हिमाचली युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की पहचान 32 वर्षीय पृथ्वी सिंह पुत्र भरथु निवासी तवारी, ग्राम पंचायत बाड़का, उपमंडल सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पृथ्वी लगभग 5 वर्ष पहले से अमेरिका के वाशिंगटन की एक लड़की के साथ कांट्रैक्ट मैरिज करके उसके साथ वहीं रह रहा था। बताया जा रहा है कि पृथ्वी सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
जब परिजनों को इस घटना की सुचना मिली तो पूरे परिवार में शोक का माहौल बन गया। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं उसके परिजनों ने बेटे के शव को वापस लाने की मांग की है। मामले की पुष्टि अपूर्व देवगन उपायुक्त चम्बा ने की है।